{"_id":"5c1a899cbdec2256bf2a4513","slug":"101545243036-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खेलों के माध्यम से किस्से कहानी सुना पाठयक्रम को रोचक बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खेलों के माध्यम से किस्से कहानी सुना पाठयक्रम को रोचक बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों के माध्यम से पाठ्यक्रम को बनाएं रोचक
धामपुुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुुधवार को प्रशिक्षण के दूूसरे दिन ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई खेल खेल में कराने की बात कही है। ऐसा करने से बच्चों का रुझान पढ़ाई की ओर बढे़गा। इससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी नहीं घटेगी। साथ ही इस प्रकार से पढ़ाई कराने पर बच्चों की संख्या में इजाफा होगा।
प्रशिक्षक हेमंत कुमारी ने बताया कि विभाग की ओर से शिक्षकों को पांच दिनी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शिक्षकों के दो दो बैच बनाए गए है। पहले बैच में शामिल शिक्षक कक्षा एक व दो को पढ़ाएंगे। दूसरे बैच में शामिल शिक्षकों को कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के बच्चों को खेल खेल में पढ़ाना होगा। प्रशिक्षण 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा। प्रशिक्षक हेमंत कुमारी, मोहम्मद यूनूस, मुकेश शर्मा, आफताब अली व प्रवेेश कुमारी रहे। इस मौके पर बीईओ योगेशपाल सिंह ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और बेहतरी के टिप्स दिए। उधर, नहटौर ब्लाक के बीईओ सुभाष चंद ने बताया कि उनके ब्लाक में प्रशिक्षण ठीक प्रकार से चल रहा है। प्रशिक्षक मेहनत से शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे है।