{"_id":"5b47aac84f1c1bc3248b5ec9","slug":"101531423432-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर शिक्षित बनें बच्चे:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर शिक्षित बनें बच्चे:डीएम
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली निशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तक, बैग सहित तमाम सुविधाओं का लाभ बच्चों को दिला कर अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएं। उन्होंने शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग से बच्चों को शिक्षित कर सर्वांगीण विकास करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। डीएम ने बच्चों को यूनिफार्म वितरित भी कीं।
बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन परिसर में आयोजित निशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तक एवं बैग वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार द्वारा मिड-डे मील, निशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तक एवं बैग, स्वेटर, जूता-मौजा जैसी तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी पाठशालाएं निजी स्कूलों से किसी भी दृष्टि से कमतर नहीं है। जरूरत है तो केवल अभिभावकों के सहयोग और विश्वास की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्तिगत एवं सामाजिक उन्नति का आधार है। खंड शिक्षा अधिकारी नगर विश्वजीत राठी ने कहा कि शिक्षा का दान महादान है, ऐसे में शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर उत्कृष्ट और पुण्य का काम करता है। कार्यक्रम में डीएम ने स्कूली बच्चों को ड्रेस, पुस्तक एवं बैग वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुहेल अख्तर बेग ने किया। इस मौके पर यूआरसी अनुराग नाथ, असिफ मसूद, शिक्षिका अभिषेक राज, पूनम शर्मा, रीतु चौधरी अमित कुमार पाठक, दानिश, देवराज सिंह, शमशुल हसन, मो.आमिर, अभिभावक, सुशील कुमार, शांति देवी, ममता रानी, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।