{"_id":"5b43b1b94f1c1ba1288b590f","slug":"101531163065-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान और समस्याओं को लेकर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान और समस्याओं को लेकर गरजे किसान
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। भाकियू भानु की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग उठाई गई। वहीं अन्य समस्याओं को लेकर भी किसान खूब गरजे।
गांव तरौली में अनुज नागर के आवास पर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि त्रिवेणी शुगर यूनिट चंदनपुर किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लें। गन्ने का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। किसानों के गन्ना सर्वे के लिए तहसील से फर्द लाने के लिए परेशान किया जा रहा है। जिसके लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कहा कि उझारी बुरावली और रहरा बिजलीघर ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति नहीं मिल रही है। किसानों की फसल सूख रही हैं। कहा कि गांव तरौली में काफी लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हुए हैं। बगद नदी में अवैध कब्जे हटवाने की बात कही। नदी में केमिकल का गंदा पानी चलने की वजह से गांव के हैंडपंपों में दूषित पानी आ रहा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव में पानी की टंकी का निर्माण साल 2014 से बीच में लटका पड़ा है। गंगेश्वरी क्षेत्र में दर्जनों हैंडपंप खराब होने का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद नगर, अमरीश कसाना, चौधरी देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, वीरपाल नागर, ब्रह्म सिंह, हरनंदन सिंह ,रविंदर सिंह, अमरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, हरीश शर्मा मौजूद रहे।