{"_id":"5ac519014f1c1bb6618b59cf","slug":"101522866433-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीपुर के विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीपुर के विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम
नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत समीपुर के विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम ने सीसी रोड निर्माण, शौचालय सहित ग्राम पंचायत में कराए गए कई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।
ग्राम पंचायत समीपुर के ग्रामीणों मो. इकबाल, आरिफ मलिक, मो. रियाज, खालिक सहित कई ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत भेजकर ग्राम पंचायत ने सीसी रोड, शौचालय, खड़ंजा आदि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और सरकारी धन के दुुुरुपयोग की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी हरेंद्र सिंह चिकारा, लोनिवि जेई एसयू अंसारी ने टीम के साथ ग्राम प्रधान अमिता, प्रधान के पति प्रमोद कुमार और शिकायत कर्ताओं की उपस्थिति में स्कूल और गांव में बनाए गए शौचालय, सीसी रोड आदि निर्माण कार्यों की जांच की। जांच टीम ने क्षेत्रीय सेक्रेट्री अभिषेक राजपूत से भी क्षेत्र में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की। कुछ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली। उधर, पंचायत सेक्रेट्री ने सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सही पाए जाने का दावा करते हुए ग्रामीणों द्वारा झूठी शिकायत का दावा किया।