{"_id":"5a21b1324f1c1bca678bf1c7","slug":"101512157490-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका परिषद के चेयरमैन के लिए सपा ने लहराया परचम, भाजपा तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका परिषद के चेयरमैन के लिए सपा ने लहराया परचम, भाजपा तीसरे स्थान पर
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने लहराया परचम, भाजपा तीसरे स्थान पर
चांदपुर। नगरपालिका परिषद चांदपुर के चेयरमैन पद के लिए सपा प्रत्याशी फहमीदा बेगम ने निर्दलीय प्रत्याशी को 4091 मतों से पराजित कर परचम लहराया है। भाजपा तीसरे स्थान पर रही।
शुक्रवार को गुलाब सिंह हिंदू स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और 25 वार्डों के लिए हुए मतदान की मतगणना हुई। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। चेयरमैन पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चेयरमैन पद के लिए मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी फहमीदा बेगम पत्नी मोहम्मद इलियास और भाजपा की नीरु गुप्ता पत्नी अरविंद्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी जीनत परवीन पत्नी शेरबाज पठान के बीच रहा। सपा प्रत्याशी फहमीदा बेगम को कुल 13517 मत मिले, निर्दलीय प्रत्याशी जीनत परवीन को 9426 और भाजपा प्रत्याशी नीरु गुप्ता को 9245 मत मिले। फहमीदा बेगम निर्दलीय प्रत्याशी को 4091 मतों से पराजित कर जीत का ताज हासिल किया। सपा प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों ने सपा प्रत्याशी के पुत्र और सपा नेता मोहम्मद अरशद को बधाई दी। मतगणना स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी जगतराज, एसपी प्रभाकर चौधरी ने निरीक्षण किया। मतगणना स्थल पर एसडीएम वीके सिंह, सीओ अंशु जैन, कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।