{"_id":"597e2b524f1c1b07348b4883","slug":"101501440850-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास हेतु 225 व्यक्तियों की सूची भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास हेतु 225 व्यक्तियों की सूची भेजी
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन गांवों के 225 से अधिक व्यक्तियों की सूची शासन को भेजी गई है। सर्वेक्षण में पात्रता पर खरे उतरने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को आवास के लिए तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे।
नींदडू़ खास की प्रधान रेशमा मुदस्सर के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2011 में आर्थिक सर्वेक्षण कर पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार की गई थी। तब किसी व्यक्ति का योजना में चयन नहीं हुआ था। योगी सरकार आने पर आवास के पात्र लोगों की सूची तलब की गई है। नींदडू़ खास में 100 से अधिक व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उसी परिवार को मिलेगा, जिसके पास 60 वर्गमीटर भूमि में कच्ची दीवारों का घर या टिनशेड हो तथा वह जर्जर अवस्था में हो। खाली प्लॉट वाले व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बुढ़नपुर (स्योहारा) के सहायक विकास अधिकारी एवं न्याय पंचायत नींदडू़ के सेक्टर प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सूची के आधार पर परिवारों का भौतिक सत्यापन किया है। पात्र व्यक्तियों को आवास बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से इनके खातों में तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये भेजे जाएंगे और 15 हजार बतौर मजदूरी मनरेगा अंश से दिए जाएंगे। वहीं मोहम्मद अलीपुर भिक्कन की प्रधान शाहीन अरशद व पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में 80 व्यक्तियों की पात्रता की जांच की जा रही है। सत्यापन के बाद आवास राशि खातों में स्थानांतरित होगी।