{"_id":"594eb5384f1c1bd45b8b499c","slug":"101498330424-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने नहीं दिया नांगल थाने पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने नहीं दिया नांगल थाने पर धरना
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल थाना प्रभारी व भाजपाइयों में हुई सुलह
नांगलसोती (बिजनौर)। भाजपा कार्यकर्ता के साथ अशोभनीय व्यवहार के मामले में नांगल थाना प्रभारी और भाजपाइयों में सुलह हो गई। नांगल थाना प्रभारी ने मामले में खेद जताया तो भाजपाइयों ने नांगल थाने पर धरना-प्रदर्शन का फैसला वापस ले लिया।
गांव चमरौला निवासी भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार बृहस्पतिवार सुबह किसी मामले को लेकर नांगल थाने में गया था। आरोप है कि थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे द्वारा अरविंद के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिस पर दोनों में नोकझोंक हो गई। अरविंद की सूचना पर भाजपा नेताओं ने पुलिस उच्च अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया। शुक्रवार शाम नांगलसोती में एक प्रतिष्ठान पर भाजपा ग्रामीण मंडल नांगल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, महामंत्री संदीप, लालपुरमान के ग्राम प्रधान शिवध्यान सिंह की मौजूदगी में थाना प्रभारी केएम दोहरे व भाजपा कार्यकर्ता अरविंद के बीच सुलह कराई गई। थाना प्रभारी ने अशोभनीय व्यवहार की घटना पर खेद व्यक्त किया। जिस पर मामले का पटाक्षेप हो गया। महामंत्री संदीप ने शनिवार को नांगल थाना परिसर में थाना प्रभारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का फैसला वापस ले लिया। इस संबंध में नांगल थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।