{"_id":"5f0debad8ebc3e63673ca04a","slug":"1000-students-registered-in-graduate-classes-nazibabad-news-mrt491215526","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कक्षाओं में 1000 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कक्षाओं में 1000 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज और रमा जैन कन्या महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए क्रमश: 700 और 300 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय ने 20 जुलाई निर्धारित की है।
साहू जैन कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विभिन्न कक्षाओं में करीब 700 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने बताया कि स्नातक विज्ञान-गणित वर्ग में 196, जीव-विज्ञान वर्ग में 88, बीकॉम में 88 और बीए प्रथम वर्ष में 528 सीटों पर प्रवेश किया जाएगा। वहीं, रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता के अनुसार स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण में अब तक करीब 300 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। बीए में 640, बीकॉम में 160, बीबीए और बीसीए में 60-60 सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है। डॉ. केसी मठपाल ने प्रवेश की इच्छुक छात्राओं से 20 जुलाई तक पंजीकरण कराने को कहा है।