फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100 bed hospital will start soon in Dhampur

धामपुर में सौ बेड का अस्पताल जल्द चालू होगा

Mon, 19 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
100 bed hospital will start soon in Dhampur
धामपुर में सौ बेड का अस्पताल जल्द चालू होगा
विज्ञापन

धामपुर। डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि धामपुर में हाईवे 74 पर निर्माणाधीन सौ बेड का अस्पताल जल्द चालू हो। इसके संचालन के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आने लगेगा।

डीएम ने फोन बताया कि इसे चालू कराने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं। अभी तो यह भवन कार्यदायी संस्था की ओर से विभाग को हैंडओवर नहीं हो सका है। क्योंकि कुछ काम अधूरा है जो पूरा किया जाना है। उनका कहना है कि धामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम की ओर से भी उनकी सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जाना है। प्रशासन इन दोनों समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। शासन स्तर पर इन दोनों कार्यों को जल्दी पूरा कराने के लिए प्रयास चल रहा है। 100 बेड के अस्पताल का चालू होना क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि जल्दी जल्द ही यह अस्पताल चालू कराने का पूरा प्रयास होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी राज्यसभा सांसद की निधि से ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना में अब तेजी दिखाई देने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed