फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Zahid Jruri? trees for environmental protection

पर्यावरण के लिए पेड़ों का संरक्षण जरूरीः जाहिद

Tue, 07 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 07 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Zahid Jruri? trees for environmental protection
 पहली जुलाई से चल रहे सप्ताहव्यापी वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधायक जाहिद बेग ने दरीपुर गांव में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में   वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण से हम सबका जीवन है और पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ों का संरक्षण बेहद जरूरी है। कहा कि यह सबके सहयोग से ही संभव है। पर्यावरण के दुश्मन समाज पर हावी हैं। हमें उनसे लोहा लेने के साथ साथ लगातार पेड़ पैधे लगाते रहना है। इस दौरान जिला वनाधिकारी पीएस दूबे ने बताया कि हरे पेड़ों को बचाने के लिए प्रयास के साथ साथ नए पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव को पेड़ पौधों से सजाने के लिए 1200 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बबूल के बीज वितरित करने की बात कही और बताया कि इसका केवल छिड़काव करा देने से पर्यावरण को भारी लाभ होगा। बताया कि मंगलार को पिपरिस के नेवादा गांव मे जिलाधिकारी के हाथों पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर रेंजर आरके चंदना, अनुज त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, राजनाथ चौधरी, शिवलाल सिंह, तिरथ यादव, धंनजय यादव के अलावा ग्राम प्रधान शांति देवी, राकेश सिंह, जावेद अंसारी, राजन बिंद, कमलेश गौतम, भोलानाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed