फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth showed stamina in competitions

प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth showed stamina in competitions
नेहरू युवा केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को देर शाम तक मिनी स्टेडियम चकमांधाता में प्रतियोगिता में युवाओं ने दमखम दिखाया। दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम, रितेश द्वितीय, मनोज कुमार तृतीय, 16 सौ मीटर में अभय बिंद प्रथम, रामप्रकाश द्वितीय, अरविंद यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद कुमार शुक्ला ने किया। हर्षंजय शुक्ला ने बताया कि गोला फेंक बालक वर्ग में निहाल प्रथम, विकास द्यितीय, दिलीप कुमार तृतीय, कबड्डी में भगवानपुर प्रथम, गांधी द्वितीय, वालीबाल में ऊंज प्रथम, वहीदानगर द्यितीय, बालिका वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में रिंका बिंद प्रथम, आरती बिंद द्वितीय, सुमन बिंद तृतीय, गोला फेंक बालिका में सुमन बिंद प्रथम, निधि विश्वकर्मा द्वितीय, रिंका बिंद तृतीय स्थान पर रहे। विशिष्ट अतिथि राजाराम पाल ने सभी विजेता, उपजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस मौके पर प्रतीक साहू, शैलेंद्र पांडेय, शत्रुंजय शुक्ला ने खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण, मतदान के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी वीरेंद्र सिंह ने किया। ग्राम प्रधान कलंदर निषाद, तुलाधर दूबे, देवीशंकर दूबे, जिलेवार, सर्वेश पांडेय, शुरेश दूबे, कट्टर दूबे, विपिन, अमन, धीरज ने अतिथियों का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed