फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth injured after falling from train

ट्रेन से गिर कर युवक घायल

Fri, 25 Mar 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after falling from train
पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रुट पर बृहस्पतिवार को देर शाम संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर महफूज आलम (25) निवासी बरना-कुसेसर, दरभंगा-बिहार गंभीर रुप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस बल ने अहिमनपुर हाल्ट के पास से अचेत अवस्था में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ज्ञानगंगा एक्सप्रेस में सवार घायल के भाई फैयाज आलम ने बताया कि बी-2 कोच में सवार होकर दोनों बिहार की ओर जा रहे थे। ज्ञानपुर रोड स्टेशन से ट्रेन चलकर मात्र चार-पांच किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि महफूज आलम संदिग्ध स्थिति में गिर पड़ा। कोच में उसे न देखकर फैयाज परेशान हो गया और तत्काल ट्रेन से गिरने की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ जवान केके सिंह ने सर्च पैनल से युवक के गिरने वाले स्थल का पता लगाकर ज्ञानपुर स्टेशन-अहिमनपुर हाल्ट के मध्य पहुंचे। अचेत अवस्था में महफूज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रामबाग एमके यादव ने बताया कि परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed