{"_id":"5da752ed8ebc3e939d46bb56","slug":"youth-engaged-in-army-recruitment-bhadohi-news-vns4894598119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी भर्ती को लेकर युवाओं में सवाल कई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी भर्ती को लेकर युवाओं में सवाल कई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सेना में भर्ती की तैैयारी में जुटे युवाओं में आगामी महीनों में होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। यही वजह है कि वे फिजिकल से लेकर लिखित परीक्षा तक की तैयारी में वे जी-जान से जुटे हैं। मगर साथ ही भर्ती को लेकर युवाओं में आशंकाएं, जिज्ञासाएं और सवाल भी कम नहीं हैं। बुधवार को कई युवाओं ने अमर उजाला को अपने सवाल भेजकर उनके समाधान के बारे में जानना चाहा।
किसी को भर्ती की उम्र को लेकर संशय है तो कोई अविवाहित प्रमाण पत्र को लेकर स्पष्ट नहीं है। ज्ञानपुर क्षेत्र के चकप्रेमगिरी गांव निवासी बबलू यादव आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं भर्ती की तैयारी कई महीनों से कर रहा हूं। अब तो बस तिथि का इंतजार है। कृृपया बताने का कष्ट करें कि भदोही जिले के युवाओं की भर्ती की डेट क्या है। चौरी बाजार निवासी प्रतीश कुमार यादव दौड़ के समय को लेकर असमंजस में हैं। कहते हैं कि दौड़ के लिए कितना समय मिलता है और कितने समय में दौड़ने का अभ्यास कर लूं कि वहां दौड़ निकल जाए। ज्ञानपुर के उमेश कुमार कहते हैं कि एडमिट कार्ड कब तक आएगा और भदोही जिले की रैली किस तिथि को होगी। कुछ युवकों के सवाल कॉमन रहे। एक युवक ने पूछा कि जाति प्रमाण पत्र केंद्र सरकार वाला लगेगा कि नहीं। गौरतलब है कि जिले के तमाम युवक आगामी महीनों में बनारस में होने वाली सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे हैं। सड़कों पर भोर में और शाम को उन्हें पसीना बहाते आसानी से देखा जा सकता है।