फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies in road accident, two injured

सड़क हादसे में युवक की मौत,दो घायल

Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, two injured
घोसिया/लालानगर। राजमार्ग और मिर्जापुर रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसों में वैभव विश्वकर्मा (21) निवासी सारीपुर-औराई की मौत हो गई और अजय कन्नौजिया (34), वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया (32) असवां-हंडिया प्रयागराज गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

औराई के सारीपुर निवासी वैभव विश्वकर्मा स्कूटी से वाराणसी गया था। वहां से लौटते समय मिर्जामुराद के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने मदद कर किसी तरह उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह गोपीगंज के मिर्जापुर रोड पर जगरनाथपुर गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में असवां-हंडिया निवासी वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार घायल हो गए। दोनों एक बाइक पर सवार होकर बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों जगरनाथपुर बाजार पहुंचे थे, मिर्जापुर रोड की ओर से आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कोतवाली ले आई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed