फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth Day Money Vivekananda's

युवा दिवस के रूप में मनी विवेकानंद की जयंती

Wed, 13 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 13 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth Day Money Vivekananda's
 इस दौरान जिले में विविध आयोजन हुए। तमाम युवा संगठनों और शिक्षण संस्थाओं में विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को गौरवान्वित करने का संकल्प लिया गया।


नेहरू युवा केंद्र की ओर से विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर संगठन के कार्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय सुधवैं में गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामगोपाल तिवारी ने स्वामीजी के विश्व में मानव धर्म स्थापना से जुड़े विचार बताए। रविकांत भारती ने स्वामी जी के  बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एनवाईके के उदयभान सिंह ने 19 जनवरी तक  होने वाले संगठन के कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्णिया तिवारी, सुरेश कुमार, सूरज, जुनैद अहमद, रमन कुमार, अंकित, अरविंद, धीरज, पूजा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि  स्वामी जी ने 39 वर्ष की अल्पायु में भारत का गौरव बढ़ाया। वे कहते थे कि चरित्र निर्माण से ही हमारी शिक्षा मजबूत होगी। ऊंच-नीच से ऊपर उठकर हिंदुस्तान का निर्माण करना होगा।

इस मौके  पर अरविंद दुबे, राहुल चौबे, दीपक विश्वकर्मा, ऋतु जायसवाल, अदिबा, प्रीती, प्रिया, शशिकला, मंजू, सुविता, गुंजा, सौम्या, पवन, सूर्यकांत आदि रहे।

श्रीपुर में मां शारदा विद्यासागर मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुनील कुमार, राकेश उपाध्याय, डाली, गोपाल, प्रीती, लक्ष्मीना, नीतू, नीतीश, पूनम आदि रहे। गनेशरायपुर पाली स्थित जूनियर हाईस्कूल में विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनके पास अपार ऊर्जा, ढृढ़ संकल्प के साथ सामाजिक  कार्य करने की क्षमता थी। इस मौके पर दीपचंद, संतोष, उमेश, डॉ. अमरकांत आदि मौजूद थे।

 भिदिउरा में स्वामी विवेकानंद हार्ट्स हैकर सोशल यूनिट की ओर से विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय पाठक ने स्वामी जी के  जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने पर जोर दिया। इस मौके पर विपिन पाठक, शिकारी पाठक, उत्कृर्ष, आकाश, अंजनी, राकेश, रमेश आदि रहे।


गोपीगंज संवाददाता के अनुसार सोनखरी में स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. केपी उपाध्याय ने स्वामीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद प्रभातफेरी निकालकर छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया गया। प्रभातफेरी वापस विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर श्रवण कुमार, अनिल पांडेय, शारदा प्रसाद, प्रवेंद्र सिंह, वरुण मौर्या, रोहित यादव, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।


खमरिया: नगर के टीएसके परिसर में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विदेशों में भारत को जो सम्मान दिलाया, वह एक युवा सोच थी।


 इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, संदीप मौर्य, शेर अली, पप्पू राही, आनंद प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश, लालजी, जय प्रकाश, विनोद आदि रहे। इसी तरह केएनएस पब्लिक स्कूल बैदाखास में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर डॉ. केपी उपाध्याय, श्रवण कुमार, प्रवींद्र सिंह, शारदा प्रसाद तिवारी, वरुण मौर्य, रोहित यादव, अनिल पांडेय, नीरज यादव आदि रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खमरिया नगर के भजईपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वामीजी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विश्वजीत मिश्रा, नितीन शर्मा, विशाल, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed