फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth Congress blew effigy of Prime Minister

युवा कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Thu, 06 Aug 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Thu, 06 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress blew effigy of Prime Minister
सुरियावां। लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ललित मोदी के मसले पर चुप्पी साधने के विरोध में बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इशारे पर कांग्रेस सांसदों का निलंबन किया गया।
विज्ञापन

लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी की अगुवाई में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार जिन वादों के सहारे सत्ता तक पहुंची, उनमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया। चाहे वह काला धन वापसी का मुद्दा हो गया युवाओं को रोजगार।
विज्ञापन


 इससे भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र का पता चल गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बाइपास चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में मख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मो. नाजिम, प्रिंस उपाध्याय, वकार अंसारी, सुरेश चौहान, अतुल उपाध्याय, अभिषेक पाल, अनिल बिंद, राजेश यादव, मनोज नारायण, राजन पाल, उमेश पाल, विजय यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed