फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth caught asking for convenience fee in the name of geo tag

जियो टैग के नाम पर सुविधा शुल्क मांगते युवक पकड़ा गया

Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth caught asking for convenience fee in the name of geo tag
प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी एक बानगी रविवार को गिराई गांव में देखने को मिली। जहां जियो टैग के नाम पर एक हजार रुपये रिश्वत मांग रहे कर्मचारी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। डूडा के कर्मचारी ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

लाभार्थी अनीता देवी, संजना देवी, गीता देवी ने बताया कि प्रति माह कोई न कोई गांव में पहुंचता है और अपने आप को डूडा का कर्मचारी बताकर पहले फोटो खींच लेता है। उसके बाद सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। आरोप लगाया कि रविवार को भी जहांगीराबाद गांव निवासी महेश यादव नामक युवक ने गिराई गांव में आकर जियो टैग करने के नाम पर एक हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। युवक के हावभाव को देखकर लाभार्थियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुला लिया। युवक से हुई पूछताछ में वह हिचकने लगा तो शक बढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इसके पूर्व भी कई मामले आ चुके हैं। डूडा के अवर अभियंता साबिर अली ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। अवर अभियंता ने कहा कि युवक से विभाग का कोई नाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed