{"_id":"65298b123eba0034b0046c86","slug":"young-man-murdered-with-sharp-weapon-in-revenge-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-4393-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बदले की आग में युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बदले की आग में युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के घमहापुर मोहल्ला स्थित हाजी फरदीन तालाब के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह हत्या के मामले में आरोपी था। उसकी हत्या बदले की भावना से की गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के काशीपुर निवासी सौदागर वाराणसी में ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार की देर रात उसका शव घमहापुर के हाजी फरीदन तालाब के पास बरामद हुआ। वह अपने साथी काशीपुर निवासी इरफान के साथ घमहापुर में बैठकर शराब पी रहा था। इस बीच घमहापुर निवासी कासिम, हासिम और अमीन भी वहां पहुंच गए। जून 2021 में तीनों के छोटे भाई साबिर को सौदागर व इमरान ने विवाद के बाद शराब पिलाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें इरफान और सौदागर आरोपी थे। दोनों जेल गए थे। सौदागर ढाई महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था।
तालाब के पास ही इनके बीच आपस में कहासुनी हुई और कासिम, हासिम और आमीन ने सौदागर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से उस पर कई वार किए। सौदागर की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली में सौदागर की मां सईदुलनिशा की तहरीर पर कासिम सहित तीनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन भी घटनास्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सौदागर पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। किराए पर ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बच्चों के विवाद के बाद दोस्त बने थे दुश्मन
भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि कासिम, हासिम, इमरान और सौदागर दोस्त थे। इनकी दोस्ती में जून 2021 में तब दरार पड़ गई जब उनके छोटे भाई साबिर और सौदागर के छोटे के भाई के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। सौदागर ने इमरान के साथ मिलकर साबिर को शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में सौदागर व इमरान जेल में भी बंद थे। ढाई महीने पहले ही दोनों जमानत पर बाहर आए थे।
वर्जन सौदागर हत्या का मुजरिम था। जून 2021 में इसने आरोपितों के छोटे भाई की हत्या की थी। इस मामले में जेल में भी बंद था। ढाई महीने पहले ही रिहा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद के बाद हत्या की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक।