{"_id":"66780696a2d03477c009393b","slug":"young-man-missing-in-river-while-bathing-in-ganges-in-bhadohi-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में हादसा: 103 साल की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था युवक, गंगा में नहाते समय हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में हादसा: 103 साल की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था युवक, गंगा में नहाते समय हुआ लापता
Sun, 23 Jun 2024 04:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:57 PM IST
सार
भदोही में रविवार को गंगा में नहाते समय एक युवक लापता हो गया। वह पड़ोस की 103 वर्षीय दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व लापता युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के बेहरोजपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में लापता हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग लापता युवक को ढूंढने में जुटे हुए हैं। वहीं एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गांधी गांव निवासी कन्हैया चौरसिया की कौलापुर गांव में मिठाई की दुकान है। उसके पड़ोस में ही आकाश गुप्ता (19) का घर है। रविवार की सुबह कन्हैया की दादी तारा देवी (103) की मौत हो गई। जिसके बाद अन्य लोगों के साथ आकाश भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेहरोजपुर घाट पर गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। आकाश भी अन्य लोगों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इस बीच तैरते हुए घाट से 20 से 25 मीटर आगे चला गया। जहां गंगा में करार होने से फंसकर लापता हो गया। काफी देर बाद भी जब आकाश का कुछ नहीं पता चला तो अन्य लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
युवक की तलाश जारी
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन उसके परिजनों को सूचना देकर स्थानीय मल्लाहों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास किया जाने लगा। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका था।
आकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मिठाई की दुकान है। जिस पर वह बैठता था। स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल गंगा का पानी जब घटता है तो घाट पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि अनजान लोग गंगा में मौजूद करार को भांप नहीं पाते और उसमें फंस जाते हैं।
आकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मिठाई की दुकान है। जिस पर वह बैठता था। स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल गंगा का पानी जब घटता है तो घाट पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि अनजान लोग गंगा में मौजूद करार को भांप नहीं पाते और उसमें फंस जाते हैं।