फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man killed by hitting his head in gave chicken to his family uproar among family members

UP: युवक की सिर कूंचकर हत्या, घर में चिकन दिया, बोला- थोड़ी देर में आ रहा हूं; परिजन करते रह गए इंतजार

Mon, 05 May 2025 03:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 May 2025 03:49 PM IST
सार

किशोर की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Young man killed by hitting his head in gave chicken to his family uproar among family members
शिवम कुमार सरोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi Crime News: भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में बीती रात एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह नहर के किनारे खेत में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


सेऊर गांव के सरोज बस्ती निवासी नंदलाल सरोज के दो बेटों में शिवम कुमार सरोज (18) पिता के साथ रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार शाम को करीब पांच बजे वह अपनी मां प्रमिला देवी को 300 रुपये देकर कहा कि अभी आता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसके बाद रात में करीब नौ बजे वह चिकन लेकर आया और अपने चाचा मोतीलाल को देकर कहा कि अभी आता हूं। रात में दो घंटे बाद तक वह नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। सोमवार को सुबह शौच करने के लिए ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो घोसियां के उत्तरी तरफ नहर के किनारे खेत में शिवम का शव पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले। 

घटनास्थल से पुलिस चौकी मात्र एक किमी दूर है। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी लोगों ने सवाल उठाया। खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवम की अभी शादी नहीं हुई है। घटना की खबर मिलने पर सीओ नरेश कुमार और कोतवाल राम सरीख भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने पिता नंदलाल सरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी कोतवाली पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed