फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man fell down flyover after hit by pickup truck in bhadohi another run over a vehicle

दर्दनाकः पिकअप ने मारा धक्का, फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक, दूसरे को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; चालक गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 10:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:37 PM IST
सार

Bhadohi News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाना की पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
young man fell down flyover after hit by pickup truck in bhadohi another run over a vehicle
अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोतवाली क्षेत्र के गजिया फ्लाईओवर पर हुए हादसे में बाइक सवार दो की मौत हो गई। देर शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक फ्लाईओवर से नीचे गिरकर और दूसरा पिकअप के चक्के के नीचे आकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम भदोही के फेस-2 रजपुरा निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव (44) और मौर्या बस्ती एसआर पेट्रोल टंकी के पास निवासी अमित मौर्या (27) एक ही बाइक पर सवार होकर कस्बे की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पिकअप भी कस्बे की ओर जा रही थी। 
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक, दोनों वाहन काफी स्पीड में थे। फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा अमित फ्लाईओवर के नीचे गिर गया और वहीं पीछे बैठा विवेक वाहन के धक्के से छिटककर दिवाल में लड़ने के बाद जमीन पर गिर गया। जिससे उसके तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। दोनों तत्काल एमबीएस ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमित को एक निजी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पिकअक चालक को वाहन समेत पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। सीओ अजय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन समेत चालक को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed