{"_id":"6661a0c3726ef0d9dd0346ff","slug":"young-man-died-on-road-accident-in-bhadohi-his-brother-death-eight-months-ago-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क हादसे में युवक की गई जान, 8 माह में दूसरे बेटे की मौत से परिवार पर टूटा कहर; बिलख पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क हादसे में युवक की गई जान, 8 माह में दूसरे बेटे की मौत से परिवार पर टूटा कहर; बिलख पड़े लोग
Thu, 06 Jun 2024 05:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:13 PM IST
सार
Bhadohi News: बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां-पिता बिलख पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मुकेश कुमार उर्फ जज्जु की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपीगंज के कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास गुरुवार को दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक टेलर के पहिए से टकरा गई। जिससे बाइक छिटककर दूर गिर गई और वह टेलर के पहिए के नीचे आने से कुचलकर दम तोड़ दिया। युवक वीडियोग्राफी कर परिवार का खर्च चलाता था।
विज्ञापन
जगन्नाथपुर गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ जज्जु (22) पुत्र संतलाल अपनी बाइक से औराई से घर लौट रहा था। लाला नगर टोल प्लाजा के पास स्थित कोईलरा मोड़ पर मुड़ने के दौरान वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही एक टेलर उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके बाइक के बगल का हिस्सा टेलर के पहिए से टच हो गया, जिससे उसकी बाइक छिटक गई और वह गिरकर टेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टेलर को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आठ माह पूर्व छोटे भाई की भी गंगा में डूबने से हुई थी मौत
हादसे के बाद संतलाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अभी एक बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था कि दूसरे बेटे की मौत ने उन्हें सदमे में डाल दिया है। संतलाल के चार बेटों में मृतक मुकेश तीसरे नंबर पर था। वह अभी अविवाहित था।
आठ माह पहले ही मुकेश छोटे भाई की डेरवा गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। एक बेटे की मौत के बाद परिवार धीरे-धीरे इससे उबर रहा था, लेकिन तब तक एक और बेटे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मृतक वीडियोग्राफी कर परिवार का खर्चा चलाया था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।