फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yogasana done to keep the mind and brain healthy

मन, मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिए किया योगासान

Mon, 21 Jun 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Yogasana done to keep the mind and brain healthy
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार कालीन नगरी योगमय रही। इस दौरान सुबह चार बजे से ही जिले के कई नगरों व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने योग किया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कई शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालयों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से वर्चुअल तरीके से योग किया गया। मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन आदि योगासनों को किया। ज्ञानपुर नगर के अलावा गोपीगंज, भदोही, सुरियावा, औराई, चौरी, महाराजगंज, डीघ, सीतामढ़ी सहित कई इलाकों में लोगों ने योगाभ्यास किया। हालांकि पिछले बार की तरह इस बार भी ज्यादातर लोगों ने समूह की बजाय अपने घरों में ही योगाभ्यास किया। ज्ञानपुर के वीएनजीआईसी ग्राउंड में लोगों ने समूह में योग किया। कॉलेज परिसर में लोगों ने प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन व सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग मुद्राएं की। योगाभ्यास करने वालों में मुख्य रूप से मुकुल त्रिपाठी, योगेश पाल,आशीष तिवारी, आशीष रावत,अयाज खान, दिलवर अली व हरेराम त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में सुबह सात बजे से दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों ने योग किया। ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाईन प्रांगण में भी पुलिस कर्मियों ने योगासन का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, शवासन, व मयूरासन का अभ्यास किया। गोपीगंज नगर में स्थित बड़े शिव मंदिर प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षिका स्नेहलता श्रीवास्तव ने लोगों को विभिन्न योग मुद्राओं व आसनों का अभ्यास कराया। बड़े शिव मंदिर प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों ने भी योग किया। इस दौरान आश्रम के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप ने आश्रम में मौजूद वृद्ध एवं वृद्धाओं को योग कराते हुए योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से प्रतिदिन योग करने की सलाह भी दी। युवा भारत जिला प्रभारी दिनेश गुप्ता ने कहा आज के समय में ज्यादातर लोगों की दिनचर्या ठीक नहीं रहती जिसके कारण तमाम विकृतियां शरीर में आ जाती है। शरीर की विकृतियों को दूर करने के लिए योग ही सबसे उत्तम माध्यम है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अमित जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिंकू उमर, श्रीकांत जायसवाल, मुकुंद उमर, मनोज मोदनवाल समेत पतंजलि योगपीठ के लोग रहे। सीतामढ़ी में स्थित दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज में वर्चुअल माध्यम से योग कार्यशाला का आयोजन किय गया। कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र छात्राओं वर्चुअल माध्यम से जुड़कर एक साथ योगासन का अभ्यास किया। कोनिया के कूड़ी कला गांव में भाजपा नेता विधान चंद्र दूबे, राहुल चतुर्वेदी ने अपने-अपने गांव में दर्जनों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कालेज खमरिया में पांच दिवसिय ऑनलाइन योग शिविर का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed