फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yoga is the best way to stay healthy

स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा माध्यम है योग

Fri, 25 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 25 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the best way to stay healthy
इस मौके पर रवि पाटोदिया ने कहा कि योग निर्विवाद रूप से स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा माध्यम साबित हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र भी इस बात को मानती है और 21 जून को विश्व योग दिवस की मान्यता मिलना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में योग प्रशिक्षण देने के लिए भारी संख्या में प्रशिक्षकों की आवश्यकता होगी। पतंजलि योग समिति के पूर्वी उप्र प्रभारी, संदेश योगी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य आम जनमानस की गंभीर से गंभीर रोगों का समाधान है। इसके माध्यम से ऐसे कुशल योग्य योग शिक्षक तैयार करना है जिससे सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों समेत गांव गिरावों में लोग अपने आसपास लोगों को योग के प्रति न केवल जागरूक कर सकें बल्कि उन्हें भी निरोग रख सकें। बताया इस शिविर के माध्यम से दिसंबर 2015 तक जिले में 200 योग कक्षाएं संचालित करना है।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि इस शिविर में लोगों को 100 घंटे  का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद 90 घंटे का प्रशिक्षण वे खुद योग कक्षाएं चला कर लेंगे और 60 घंटे  का प्रशिक्षण योग ऋषि स्वामी रामदेव जी  के नेतृत्व में हरिद्वार में पूरा होगा। इसके बाद केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की परीक्षा में लोग बैठेंगे जिसमें सफल लोगों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed