फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yoga camp ends, certificate given to seekers

योग शिविर समाप्त, साधकों को दिया प्रमाणपत्र

Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Yoga camp ends, certificate given to seekers
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहा 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर रविवार को समाप्त हो गया। हवन-पूजन के बाद साधकों को प्रमाणपत्र दिया गया। सभी को हर रोज एक घंटे योग करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। कोरोना काल में योग और आयुर्वेद ने लोगों को राहत दी। योग से स्वयं में हुए परिवर्तन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योग करने से पूरे दिन फिट रहता हूं। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से स्वस्थ रहेंगे। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी संदेश योगी ने कहा कि इस तरह के योग शिविर के आयोजन से लोगों को योग के बारे में पता चलता है। जिला प्रभारी धीरज सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर श्रेया दुबे, रुक्मणिकांत पांडेय, ऋचा अग्रवाल, शिल्पी प्रिया, स्नेहलता श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, अवधेश यादव, रमाशंकर मिश्रा, मनोज दुबे, डॉ. एल सी यादव, अशुतोष, जितेंद्र जायसवाल, आरती सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed