फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Xen officer and the adverse

तहसीलदार और एक्सईएन को प्रतिकूल टिप्पणी

Sun, 24 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 24 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Xen officer and the adverse
 डीघ ब्लॉक में इंदिरा आवास का कार्य पूर्ण न होने पर अग्रिम आदेश तक बीडीओ का वेतन रोकने का आदेश दिया। अधीक्षण अभियंता नलकूप को भदोही जिले के सभी खराब नलकूपों को दुरुस्त कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


डीघ ब्लॉक के शिवसेवक पट्टी गांव में रात्रिकालीन चौपाल में कमिश्नर ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और लोगों की शिकायतें सुनी।


मंडलायुक्त अनिल कुमार शनिवार को सुबह 11 बजे ज्ञानपुर तहसील पहुंचे। तहसील में कार्य बेहतर न होने और तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रतिकूल टिप्पणी जारी की।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि एक माह के अंदर कार्य में सुधार लाएं। निर्माणाधीन तहसील का अवलोकन करने के दौरान कार्यदायी संस्था पैक्सफेड पर भड़क गए।

कहा कि एक माह के अंदर भवन पूर्ण कर तहसील को नए भवन में शिफ्ट कराएं। इसके बाद वह डीघ ब्लॉक गए। वहां पर इंदिरा आवास का कार्य पूर्ण न होने पर बीडीओ डीघ का वेतन रोकते हुए अविलंब सभी कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता नलकूप मिर्जापुर को निर्देश दिया कि भदोही जिले में सर्वे कराकर खराब नलकूपों को ठीक कराएं। जेई की निगरानी में एक माह के अंदर नलकूप चालू हो जाने चाहिए।

 सीडीओ को नाली बनवाने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने शाम को डीघ के डॉ. राम मनोहर लोहिया गांव शिवसेवक पट्टी में रात्रिकालीन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

 इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। खराब हैंडपंप की गलत रिपोर्टिंग पर अधिशासी अभियंता जल निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिकूल टिप्पणी जारी की।

 प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या अधिक होने पर बीएसए को शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और सीडीओ आरपी मिश्रा ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।


 इसके पूर्व ग्राम प्रधान विश्वंभरनाथ मिश्र ने मंडलायुक्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर एसपी एके राय, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed