फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Workers should raise public issues: Dayashankar

Bhadohi News: जनसमस्याओं को उठाएं कार्यकर्ता ः दयाशंकर

Mon, 11 May 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Workers should raise public issues: Dayashankar
। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडे भी उपस्थित रहे। उन्होने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए विशेष जोर दिया। यह भी कहा कि इसके लिए लोगों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाएं ताकि लोग आपसे और पार्टी से जुड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। आज किसान, नौजवान, व्यापारी और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाएं। तभी संगठन मजबूत होगा।
विज्ञापन

यह भी कहा कि जो लोग लंबे समय से निष्क्रिय बने हुए हैं उन्हें पदमुक्त कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि जनआंदोलन को और धार दिया जाएगा। इसके तहत आगामी 25 मई को भदोही तहसील में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार दुबे प्रदेश कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस दिलीप मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। जब-जब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरा है तब-तब जनता के संघर्ष को मजबूती मिली है। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने किया। मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, त्रिलोकी नाथ बिंद, जजलाल राय, शबाना खातून, स्वालेह अंसारी, डॉ. निजामुद्दीन, रमाशंकर बिंद, शमशीर अहमद, सुरेश चौहान, राजाराम दुबे, राम सजीवन गौतम, विशाल गौतम, शक्ति मिश्रा, अभिषेक, दुर्गेश तिवारी, वंशीधर शुक्ल, राजेश सरोज, नितिन सिंह, अनीश शेख, संतोष पाल, धर्मराज बिंद, राजेश पाल, परवेज अंसारी, जावेद अहमद, आजाद हुसैन आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed