फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work in coordination for the development of the district

Bhadohi News: जिले के विकास के लिए समन्वय बनाकर करें काम

Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Work in coordination for the development of the district
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में बेहतर विकास को प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया गया। सड़क, स्वास्थ्य, बिजली समेत अन्य कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते हैं। अधिकारियो से कहा कि जिले के विकास के लिए समन्वय बनाकर काम करें। विकास के लिए जनप्रतिनिधियों का भी प्रस्ताव लिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल एंव चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाए। औराई विधायक ने कहा कि पीपरगांव में आग से मृत व्यक्ति को अनुदान दिलाया जाए। कंपोजिट विद्यालय बहरैची में कुछ काश्तकारों की जमीन का सीमांकन करने का निर्देश दिया। भकोड़ा नहर की पुलिया से लालानगर तक खराब सड़क की जांच कराने, ज्ञानपुर से लालानगर रोड पर ब्रेकर को हटाने के साथ-साथ मोड पर सांकेतिक चिह्न लगाने के लिए अधिशासी अभियंता से कहा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति जानी। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed