{"_id":"675af5d8cbfe374885005308","slug":"women-s-commission-heard-the-problem-three-got-quick-justice-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : महिला आयोग ने सुनी समस्या, तीन को मिला त्वरित न्याय, 14 शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : महिला आयोग ने सुनी समस्या, तीन को मिला त्वरित न्याय, 14 शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी
Thu, 12 Dec 2024 08:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:10 PM IST
सार
महिला आयोग ने महिलाओं की समस्या सुनी जिसमें तीन को त्वरित न्याय मिला इसके साथ ही 25 आश्वासन पाकर लौटीं जिन्हें न्याय का भरोसा दिया गया। बताते चलें कि 28 शिकायतों में 14 शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी हुई आई। जसि पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
समस्या सुनती महिला आयोग के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजकीय गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को न्याय की उम्मीद लेकर आईं 28 महिलाओं में सिर्फ तीन को त्वरित न्याय मिल सका। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के समक्ष मारपीट, क्षतिपूर्ति, घरेलू हिंसा जैसे मामलों में 25 महिलाओं को आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर सरकार गंभीर है। ऐसे में उनसे जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का अधिकत लाभ महिलाओं को दिलाने के साथ ही उत्पीड़न रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उनके समक्ष घरेलू हिंसा, पारिवारिक समस्या, महिला उत्पीड़न और मारपीट के कुल 28 प्रार्थना पत्र आए। इसमें तीन का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा की पुलिस की ओर से जो मामले हैं उनकी जांच कर उन पर आवश्यक कार्रवाई किया जाए। सूफीनगर की शबनम बानों ने क्षतिपूर्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
कहा कि कोर्ट से आदेश होने के बाद भी क्षतिपूर्ति नहीं मिल रहा है। सुरियावां की सीता देवी ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। दोपहर दो बजे के बाद महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा किया। अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को शत प्रतिशत लाभ दिलाएं।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार, समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव आदि रहीं।