फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women preparing for Haritalika Teej

हरितालिका तीज की तैयारी में जुटीं महिलाएं

Tue, 07 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women preparing for Haritalika Teej
कालीन नगरी में हरितालिका तीज की तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा एवं अविवाहित युवतियां मनपसंद वर पाने के लिए बृहस्पतिवार को व्रत रहेंगी। कई मंदिरों में विशेष पूजा की भी तैयारी की गई है, जहां महिलाएं एक साथ पूजा-अर्चना करेंगी। व्रती महिलाएं जरूरी सामानों की खरीदारी में जुट गई हैं। मंगलवार को पर्व के लिए साड़ी से लेकर सुहाग की सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामानों की खरीदारी की जा रही है। बाजारों में सभी सामान के दाम में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सुहागिनों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। साड़ी की मैचिंग ब्लाउज, लहंगे की चुन्नी और दुपट्टे की मैचिंग, चूड़ियों के साथ कंगन का जोड़ा, साड़ियों के हिसाब से ज्वैलरी की डिजाइन तक महिलाएं बाजारों में अपनी पसंद के दुकानों पर खरीददारी कर रही हैं। पूजा के लिए शिव-पार्वती के साथ भगवान गणेश की मूर्ति एवं चढ़ाने के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी की जा रही है। डुहिया भावसिंहपुर के आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि हरितालिका तीज स्त्रियों के सौभाग्य का व्रत है। यह काफी कठिन होता है। अविवाहित कन्या सुयोग्य वर के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। पुराणों के अनुसार इस दिन देवी पार्वती को सखियां हर ले गई थीं, उसी के कारण से इस व्रत को हरितालिका तीज रखा गया है। पव के लिए गुरुवार को दो घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। शाम को छह बजकर 33 मिनट से रात आठ बजकर 51 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed