फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women of 160 groups will become self-reliant with 48 lakh rupees

Bhadohi News: 48 लाख से आत्मनिर्भर होंगी 160 समूहों की महिलाएं

Wed, 10 Sep 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Women of 160 groups will become self-reliant with 48 lakh rupees
ज्ञानपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 160 स्वयं सहायता समूहों को 48 लाख 30 हजार रुपये रिवाॅल्विंग फंड (पारिश्रमिक निधि) मिला है। इससे वे जरूरी कार्य को बेहतर ढंग से कर सकेंगी। प्रत्येक समूह को 30 हजार रुपये की दर से धनराशि दी गई है। समूह में 10 से 12 महिलाएं जुड़ी हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही है। एनआरएलएम भी उसमें शामिल है। इससे जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार का सृजन कर खुद स्वावलंबी बन रही हैं। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ बैंकों से ऋण लेकर फिनायल, दोना-पत्तल, झाड़ू निर्माण सहित कई लघु उद्यम स्थापित कर चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने 450 नए समूह का गठन कर साढ़े पांच हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने में विभाग जुटा है। 160 नए समूहों का गठन कर उनके खाते में पारिश्रमिक निधि के रूप में 48 लाख 30 हजार रुपये जारी किया गया है। डीघ, औराई, अछवर, चौरी में गठित 50 से अधिक समूह बेहतर कार्य कर पुरस्कृत हो चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक आठ हजार समूहों का गठन किया गया है। इनमें 85 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। उपायुक्त स्वरोजगार अनुराग राय ने बताया कि 160 समूहों के खाते में 48 लाख रुपये भेजे गए हैं, जिससे वह स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि शेष समूहों को गठित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed