फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women kept Lalhi Chhath fast for the protection of their son

महिलाओं ने पुत्र की सलामती के लिए रखा ललही छठ का व्रत

Sun, 09 Aug 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Women kept Lalhi Chhath fast for the protection of their son
हनुमानगढ़ी मंदिर गोपीगंज में ललही छठ की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। संतान की लालसा और उनकी सलामती के लिए मनाए जाने वाले लोक आस्था के पर्व ललही छठ की रविवार को कालीन नगरी में धूम रही। महिलाओं ने परंपरागत ढंग से व्रत और पूजा-पाठ के साथ त्योहार मनाया। इसके लिए नदी, सरोवरों के किनारे सार्वजनिक स्थलों पर वेदियां बनाई गईं गईं, जहां गांव क्षेत्र की महिलाओं ने एकत्र होकर पूजा की।
विज्ञापन

भादो माह के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि को ललही छठ के रूप में मनाया जाता है। रविवार को इस अवसर पर कालीन नगरी की महिलाओं ने विधिविधान से गौरी-गणेश की उपासना की। इस दौरान पुत्र की सलामती के साथ ही लोकमंगल की कामना की गई। दिनभर व्रत रखने के साथ ही आंगन में कुश और ढाक लगाकर महिलाओं ने दही-पूरी और पसवर के चावल से गौरी-गणेश की पूजा की। त्योहार के मद्देनजर महिलाओं ने सुबह से ही पकवान बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर पुत्रों का मुंह जल से धुलकर माताओं ने उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगलगीत गाए और व्रत के महात्म्य पर चर्चा की।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार इसी दिन श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे हलषष्ठी भी कहते हैं। ललही छठ का पूजन ज्ञानपुर और आसपास के इलाकों के अलावा भदोही, अभोली, डीघ, सुरियावां, औराई आदि क्षेत्रों में विधिविधान से किया गया। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण गांव और पास-पड़ोस में करने का भी विधान है। इसलिए सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लोगों के बीच प्रसाद का अदान-प्रदान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमागढ़ी, सोनिया तालाब में उमड़ी भीड़
गोपीगंज। नगर और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने रविवार सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लिया और पूजन सामग्री के साथ फल आदि की थाल सजा सामूहिक पूजन के लिए तालाब के समीप स्थित शिव मंदिर और जलाशयों के पास पहुंच गईं। नगर में हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सोनिया तालाब आदि स्थानों पर सामूहिक पूजन किया गया। हनुमागढ़ी, सोनिया तालाब काफी भीड़ रही। इस मौके पर इंद्रावती देवी, सोना देवी पूजा देवी, गीता देवी, जगपति देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, रंजना देवी, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed