फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman sitting on hunger after giving up food for three days

"मेरी बेटी को लाओ साहब, मेरी बेटी और मुझे कुछ हुआ तो पुलिस होगी जिम्मेदार" 

Wed, 06 May 2020 10:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 06 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Woman sitting on hunger after giving up food for three days
अनशन पर बैठी महिला - फोटो : amar ujala

मेरी बेटी को लाकर मुझे दे दो साहब...नहीं तो मैं अनशन नहीं तोड़ूंगी, भले ही मेरी जान चली जाए। अगर मेरी बेटी और मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। ये शब्द डेढ़ महीने से अगवा किशोरी की मां के हैं, जो तीन दिन से अन्न त्याग कर अनशन पर बैठी है।

विज्ञापन


भदोही जिले के गोपीगंज थाने क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी 14 मार्च को भोर में खेत की ओर गई, लेकिन फिर नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में नगर क्षेत्र के सोनिया तालाब निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी लोकेशन सूरत में ट्रेस कर ली है, लेकिन न तो किशोरी की बरामदगी हुई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद बेबस मां लॉकडाउन के चलते अब गांव में ही अनशन पर बैठ गई है। आरोप है कि पुलिस ने अब तक कुछ नहीं किया। मुझे आशंका है कि कहीं मेरी बेटी की हत्या न कर दी गई हो। जब तक उसे बरामद नहीं किया जाता मैं अनशन नहीं तोड़ूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिली है। मामले में डीजी और आईजी से बात हुई है। लॉकडाउन के चलते पुलिस स्टेट के बाहर नहीं जा पा रही है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसे लाया जाएगा। यह बात महिला को भी बता दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed