फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman returning after mourning dies in accident

Bhadohi News: मातमपुर्सी कर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Sat, 14 Oct 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman returning after mourning dies in accident
गोपीगंज। नगर में कोतवाली के ठीक सामने सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह अपने समधन की मौत की सूचना पर मातमपुर्सी करने गई थी। लौटते समय हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के ऊपरौठ गांव निवासी कुल्ले देवी (60) बृहस्पतिवार की सुबह अपने समधन की मौत की सूचना पर परिवार के सदस्यों के साथ भगवानपुर में मातमपुर्सी करने गई थीं। दोपहर 12 बजे वह वहां से परिवार के साथ ऑटो से लौट रही थीं। उनकी ऑटो जैसे ही कोतवाली के सामने पहुंची। इस बीच कोतवाली के सामने ऑटो की साइकिल से टक्कर हो गई। इस दौरान ऑटो में आगे की सीट पर बैठी कुल्ले देवी की साड़ी साइकिल में फंस गई। वह ऑटो से गिर गईं। उसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे किसी वाहन ने उनको कुचल दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके पति फऊदर की पहले ही मौत हो चुकी है। कुल्ले देवी के समधन की बृहस्पतिवार की सुबह ही बीमारी से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed