फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman on death road blockades

महिला की मौत पर किया चक्काजाम

Sun, 29 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 29 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman on death road blockades
 इसके लिए चिकित्सक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए घरवालों ने शनिवार को सुबह स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने  शव रखकर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी एपी सिंह ने मुकदमा दर्ज करवा कर जाम समाप्त कराया।


जौनपुर के रामपुर थानाक्षेत्र के राजापुर ग्राम निवासी राजदेव यादव की पत्नी सुनीता देवी (32) ने भदोही सीएचसी पर मंगलवार को बंध्याकरण कराया था।

आपरेशन के बाद सुनीता घर चली गईं। गुरुवार को पेट में दर्द होने पर राजदेव पत्नी को सीएचसी ले आया। राजदेव के अनुसार चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को भर्ती नहीं किया।

इस पर वह उसे लेकर निजी चिकित्सालय चला गया। वहां चिकित्सक ने हालत खराब बताते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया। हालांकि जोर देने पर भर्ती कर लिया लेकिन शुक्रवार देर रात सुनीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 इसकी खबर फैलते ही घरवालों और संबंधियों ने भोर होते होते शव को सीएचसी गेट के सामने रख कर चौरी रोड जाम कर दिया। खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आपरेशन करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed