{"_id":"67462b102f2ec1c8aa0c4fc6","slug":"woman-jumps-in-front-of-train-with-two-year-old-daughter-dies-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119444-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो साल की बेटी के साथ महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो साल की बेटी के साथ महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव के पास मंगलवार को दोपहर की दोपहर एक महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। महिला अपने पति के साथ सूरत जाने की जिद पर अड़ी थी। दोपहर में पति से विवाद के बाद वह घर से निकली थी।
अभोली के दानपुर पश्चिम पट्टी निवासी बुलेंदर बिंद की शादी प्रयागराज के मुंगराव गांव निवासी सर्वजीत बिंद की चौथे नंबर की बेटी लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। उनकी दो साल की बेटी रियांशी भी थी। बुलेंदर सूरत में शटरिंग इत्यादि का काम करता था। वहां उसके साथ दो अन्य दोस्त रहते थे। जिसमें एक की कुछ दिन पूर्व मौत हो गयी थी। इधर बुलेंदर दिवाली पर वह घर आया हुआ था। जिसके बाद से वह घर पर ही था। उसके घर की माली हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण वह फिर से सूरत जाने की तैयारी में था।
बुधवार को उसने सूरत जाने का टिकट कटाया था। बताया जा रहा है कि सूरत जाने के लिए वह जिले में ही कुछ काम कर पैसे जुटा रहा था। इधर उसकी पत्नी लक्ष्मी (25) भी उसके साथ सूरत जाने की जिद कर रही थी। जिस पर बुलेंदर उसे सूरत में कमरा बदलने के बाद ले जाने की बात कहकर टाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की दोपहर विवाद हुआ था। जिसके बाद बुलेंदर काम पर चला गया। इधर पति से नाराज लक्ष्मी अपनी दो साल की बेटी रियांशी को लेकर मायके जाने की बात कहकर निकल गयी। वह दानूपुर से वहिदानगर पहुंची। जहां से मायके जाने की बजाय वह मुंगरहा गांव पहुंच गयी। जहां वह मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापू धाम एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मां-बेटी की मौत हो गयी। इधर पुलिस को सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से महिला का मोबाइल बरामद किया और उसकी मदद से घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद उसका पति समेत मायके के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गयी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
बुलेंदर की हुई थी दूसरी शादी
मृतका लक्ष्मी देवी के पति बुलेंदर तीन भाई हैं। जिसमें यह दूसरे नंबर पर था। घर में तीनों भाइयों के परिवार के साथ सास-ससुर रहते हैँ। बुलेंदर की लक्ष्मी के साथ दूसरी शादी हुई थी। बुलेंदर के पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गयी थी। जिसके बाद लक्ष्मी के साथ उसकी साथी हुई। अब इसके दूसरी पत्नी और बेटी की भी मौत हो जाने से वह सदमे में है।