फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wishing PM Modi a long life

पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना

Fri, 17 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wishing PM Modi a long life
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद रमेश बिंद और जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनी। इस मौके पर पार्टी सदस्यों ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र पांडेय, सुनील मिश्र, प्रभाशंकर मिश्र, लक्ष्मीशंकर, पंकज बिंद, संजय मिश्रा, गोवर्धन राय आदि रहे। मिशन मोदी अगेन पीएम के काशी प्रांत संयोजक भरतराज सिंह की अध्यक्षता में भदोही नगर में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना। इस मौके पर अजय सिंह आदि रहे। गोपीगंज के मिर्जापुर रोड पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री चिंटू सिंह बघेल, अरुण कुमार, मिंकु, अमित जायसवाल, आलोक जायसवाल, नवीन मिश्रा, मोहित आदि रहे। भाजपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने नई बाजार में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। गोपीगंज के बाबा रघुनाथदास कुटिया पर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अजय शुक्ला, माखन जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, मोहित उमर, सीताराम जायसवाल, शंकराचार्य दुबे, संजय गुप्ता, संतोष मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed