{"_id":"09d5c3ff81dae2bb3c6f495b1c7dd455","slug":"wind-chill-shiver-the-magnification-the-lives-of-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी,मजदूर की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी,मजदूर की गई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के चलते एक मजदूर की मौत हो गई। हालांकि इसे फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
मंगलवार को पौ फटी तो कालीन नगरी के आसमान में बादलों की धमक हो चुकी थी। पिछले दिन से तकरीबन चार डिग्री कम तापमान के बीच कोहरे की चादर तनी हुई थी। साथ ही बदन चीरतीं ठंडी हवाएं चल रही थीं।
इस बीच सुबह छह बजे के आसपास आसमान रिमझिम बरसात शुरू हो गया। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसके चलते आम जनजीवन बेपटरी हो गया।
ठंड के कहर के चलते ही जिले में एक मजदूर की जान चली गई । भदोही ब्यूरो के अनुसार ब्लाक के ग्राम हरियांव में मंगलवार को ठंड लगने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
35 वर्षीय विनोद कुमार प्रजापति पुत्र नोखई के बारे में पत्नी का कहना है कि दोपहर ठीक ठाक थे। खाना खाने से पूर्व नहाने के लिए हैंडपंप पर गए थे इसके बाद वहीं उनकी मौत हो गई।
नहाने जाने से पूर्व बेचैनी की बात बताई थी।
घटना के बाद घर पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्राम प्रधान अखिलेश कनौजिया ने जिला प्रशासन से विनोद के आश्रितों को आर्थिक सहायता की मांग की है।
ठंड से आम जनजीवन भले ही प्रभावित है। फसलों के लिए यह बरसात फायदेमंद मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञ एके चतुर्वेदी ने बताया कि गेहूं के अलावा यह मौसम अरहर, मटर, सरसों आदि के लिए भी मुफीद साबित होगा।
निचले इलाकों राजा पार्क और प्रोफेसर कालोनी रोड में जलजमाव हो गया से लोग परेशान रहे। बरसात से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। यही कारण था कि स्कूलों में उपस्थिति नगण्य रही।