{"_id":"5e0ceced8ebc3e87bf239aef","slug":"will-always-struggle-for-the-interest-of-teachers-bhadohi-news-vns5027366157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के हित के लिए हमेशा करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के हित के लिए हमेशा करेंगे संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए वह हमेशा संघर्ष करेंगे। हमारी एकता का असर है कि सरकार ने कुछ मांगो को पूर्ण किया।
वह बुधवार को सेवाश्रम इंटर कॉलेज में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है। संगठन मजबूत रहने से ही सरकार शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बाध्य होगी। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से कार्य कर रहे तदर्थ शिक्षकों को नियमितीकरण करना चाहिए। शिक्षकों में पुरानी पेंशन योजना की जगह एनपीएस लागू होना दुखद है। संघर्ष के बल पर हम शीघ्र ही प्रोन्नत वेतनमान की जगह टाइमस्केल के रुप में संशोधित कराते हुए पोस्ट ग्रेजुएशन की अनिवार्यता को समाप्त कराकर ही दम लेंगे। धारा 18 से शिक्षकों की सेवा दशा असुरक्षित हो गया है। इसके बाद मिर्जापुर जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, वाराणसी अध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल, सोनभद्र जिलाध्यक्ष विजय राम पांडेय, प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय और मंडलीय मंत्री वीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पूर्व सेवाश्रम इंटर कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व विधायक घनश्याम दूबे के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी का स्वागत किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वासुदेव तिवारी और संचालन देवेंद्र प्रताप के साथ प्रेम बहादुर सिंह ने किया।