{"_id":"61b4965f53f73248ba41ff63","slug":"wife-suicide-jumped-into-well-after-argument-with-husband-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: पति से फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: पति से फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान
Sat, 11 Dec 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 11 Dec 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के खानापुर (मऊरामशाला) गांव में शुक्रवार की रात पति से कहासुनी के बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मऊरामशाला गांव निवासी कमलेश यादव की शादी 2006 में उषा देवी के साथ हुई थी। उसका मायका प्रयागराज के बरौत में है। कमलेश के पिता सीताराम यादव ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार की रात मोबाइल पर उसकी बहू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
उसके बाद गुस्से में उसकी बहू घर के सामने स्थित कुएं में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से ऊषा देवी(32) को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका 13 साल का बेटा मनीष कुमार है।
विज्ञापन