{"_id":"5db566168ebc3e01622a3f2e","slug":"wife-dies-after-being-hit-by-tractor-and-husband-injured-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर से दबकर पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर से दबकर पत्नी की मौत, पति घायल
Sun, 27 Oct 2019 03:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Oct 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद सुरियावां सीएचसी पर रोते- बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के मनापुर गांव में रविवार को ट्रैक्टर से दबकर रेखा देवी (42) की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पड़ोसी जनपद जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के कटवार गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र रामखेलावन बाइक से अपनी पत्नी रेखा के साथ अमिलौर-सुरियावां स्थित ससुराल आया था। रविवार की सुबह लगभग 9.30 बजे कूसा-सुरियावां मार्ग से घर वापस जा रहा था। मनापुर के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से मिट्टी लादकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया।
धक्का लगते ही बाइक पर बैठी रेखा देवी उछलकर ट्रैक्टर के नीचे चली गई और कुचलकर दम तोड़ दिया। घटनास्थल से दूर गिरे पति रमेश को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल ले गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गम में बदली दीपावली की खुशी
मनापुर के पास सुरियावां-कूसा मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर रेखा देवी की मौत ने परिजनों को हिलाकर रख दिया। रेखा देवी अमिलौरी निवासी पिता की मौत पर चहकारी देने आई थी। रविवार को दीपावली मनाने घर पहुंचने की जल्दबाजी या फिर नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दीपावली की खुशी गम में बदल जाने से परिजनों के आंसू नहीं रुक पा रहे थे।