फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   While overtaking, the bike lost control and hit the divider, one dead

Bhadohi News: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Wed, 22 Apr 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
While overtaking, the bike lost control and hit the divider, one dead
औराई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर औराई में सूर्या ट्रॉमा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार बबलू (45) निवासी पुरुग्राम गांव मिर्जामुराद वाराणसी डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं, चपेट में आने से साइकिल सवार पियरोपुर निवासी महंगू (46) और उसकी पोती पूजा (11) घायल हो गई। यह दुर्घटना वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुई। बबलू मंगलवार को किसी काम से औराई आए थे। वे घर लौट रहे थे। सूर्या ट्रॉमा सेंटर के पास पहुंचे थे कि आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने लगे। उधर, महराजगंज से औराई जा रहे साइकिल सवार दादा-पोती को टक्कर मारते हुए वह डिवाइडर से टकरा गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनाें घायलों को लेकर औराई ट्रॉमा सेंटर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि बबलू के परिवार को सूचना दे दी गई है। साइकिल सवार महंगू व पूजा का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed