{"_id":"625b0d490475fa440b4b662e","slug":"when-the-smartphone-came-in-the-hands-the-faces-blossomed-bhadohi-news-vns648686772","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में आया स्मार्टफोन तो खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में आया स्मार्टफोन तो खिल उठे चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 1253 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। नया स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सांसद रमेश चंद्र बिंद और ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने स्मार्टफोन देकर छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा।
नेताद्वय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि युवा तकनीकी रूप से दक्ष हों। इसके लिए स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जा रहा है। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण में स्मार्टफोन की उपयोगिता की भी चर्चा की। अतिथियों ने यह आश्वासन भी दिया कि महाविद्यालय की बुनियादी आवश्यकता में जो भी सहयोग आवश्यक होगा, उसे पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने बताया कि जिले में 20 हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाना है। केएनपीजी कॉलेज के अलावा दूसरे महाविद्यालयों में इसका वितरण हो रहा है। इस मौके पर सत्यदेव दूबे, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, प्रकाश मिश्र, रश्मि सिंह, मनोज मिश्रा, रिंकू सिंह, विभूति तिवारी आदि रहे।