फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Were well planned and executed event

सुनियोजित ढंग से घटना को देते थे अंजाम

Sun, 13 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 13 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Were well planned and executed event

विज्ञापन
 पांचों आरोपियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। कोई चोरी के सामान बेचने की जिम्मेदारी देेखता था तो कोई ग्राहक ढूंढ़ता था। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी एके राय पत्रकारों से रूबरू होकर मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच और ऊंज थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात कलिंजरा मोड़ के पास से बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 गिरोह में शामिल रामचंद्र मौर्य और सत्यभान मोटरसाइकल चोरी की जाती थी, जबकि संतोष यादव और राकेश बिंद स्कूलों, दूकानों, मकानों का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश चंद्र जैन और सज्जन पांडेय ग्राहकों की तलाश करते थे और वाहनों की मांग के आधार पर ऊंचे दाम पर बेचते थे। उनके पास से आठ चोरी की बाइक, दो तंचा और तीन कारतूस के अलावा मिड-डे-मील के तीन भगोना, एक लेमिनेटर, एक कंप्यूटर, एक डीवीडी, एक पंप स्टार्टर, साउंउ बाक्स सहित कई चोरी के सामान बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कई चोरियों की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर कई स्थानों से सामान बरामद हुए। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार इनाम दिया। टीम में एसओ ऊंज विनोद दूबे, प्रभारी क्राइम ब्रांच विनोद कुमार राय, सचिन झा, इमरान खान, ब्रज किशोर शर्मा, सिकंदर कुमार, ओम प्रकाश पांडेय, धीरज यादव, दिवाकर, गणेश पांडेय, अवधेश सिंह, ओम प्रकाश शामिल रहे।

इनसेट
छह अभियुक्तों में एक फरार
ज्ञानपुर। ऊंज पुलिस और क्राइम ब्रांच के प्रयास से बाइक चोर गिरोह के छह अभियुक्तों में पांच की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों में रामचंद्र मौर्य निवासी कोल्हुआं पांडेयपुर सुरियावां, सत्यभान हरिजन निवासी सिंहपुर सुरियावां, राजेश बिंद निवासी छनौरा दुर्गागंज, संतोष कुमार यादव निवासी छनौरा दुर्गागंज, सुरेश चंद्र जैन निवासी खरहटी मोहाल गोपीगंज शामिल रहे, जबकि एक अन्य आरोपी सज्जन पांडेय अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed