फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Welcome to Jan Vishwas Yatra, Home Minister's meeting canceled

जन विश्वास यात्रा का स्वागत, गृहमंत्री की सभा निरस्त

Wed, 29 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Jan Vishwas Yatra, Home Minister's meeting canceled
भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को सुबह 11.30 बजे ऊंज सीमा पर पहुंची। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि मौसम खराब होने से ज्ञानपुर के जीआईसी खेल मैदान में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा निरस्त कर दी गई। बारिश शुरू होने से जीआईसी मैदान में कीचड़ हो गया।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा और गृहमंत्री की सभा को लेकर करीब एक सप्ताह से पार्टी और प्रशासनिक स्तर से तैयारी चल रही थी। मंगलवार को सुबह से ही कई जिलों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रयागराज से जन विश्वास यात्रा ऊंज सीमा पर पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे से स्वागत किया। जंगीगंज, गोपीगंज से होकर आई यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा जीआईसी मैदान पहुंच गई। इस बीच अपराह्न दो बजे के बाद अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश संग हवाएं चलने लगीं। इससे गृहमंत्री की सभा में पहुंचे लोग ईधर-उधर भागने लगे। जीआईसी के विभिन्न भवनों में लोग बारिश से बचने के लिए पहुंच गए। अपराह्न तीन बजे तक मौसम खराब होने से गृहमंत्री की सभा को निरस्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी गई। उसके बाद बस, चार पहिया से सभा में पहुंचे लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे। भाजपा नेताओं की ओर से की गई तैयारी पर मौसम ने पानी फेर दिया। सभी वापस लौटते समय मौसम को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed