फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weekly closure: Shops remained closed for the second day

साप्ताहिक बंदी: दूसरे दिन बंद रही दुकानें

Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Weekly closure: Shops remained closed for the second day
जंगीगंज-धनतुलसी रोड तिराहा पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन रविवार को अधिकतर दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानदार कर्फ्यू का पालन न करते हुए दुकान खोल कर सामान बेचते रहे। हालांकि पुलिस की गाड़ी देख वह दुकान का शटर नीचे कर ले रहे थे। नके जाने के बाद दुकान फिर खुल जा रही थी। कुछ दुकानदार रविवार की सुबह दुकान खोले थे। ऐसे में पुलिस ने नगर में अभियान चलाकर दुकानों को बंद करवाया। हिदायत दी कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञाननपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां मोढ़ चौरी, औराई और ऊंज समेत अन्य स्थानों पर जरूरी सामानों की दुकानें छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। लेकिन गुपचुप तरीके से कुछ दुकानें खुलीं। हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। फल, सब्जी और दवा की दुकानें खुली रहीं। नगर व कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी गश्त करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed