फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   We are breathing in the open with the sacrifice of the martyrs

शहीदों की कुर्बानी से खुले में सांस ले रहे हम

Tue, 16 Feb 2021 05:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
We are breathing in the open with the sacrifice of the martyrs
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें उनके पराक्रम और शौर्य पर प्रकाश डाला गया। शहीदों की कुर्बानी को याद रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेशचंद्र बिंद ने कहा कि आजादी के इतिहास में महाराजा सुहेलदेव को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। उन्होंने अपने पराक्रम और शौर्य की गाथा विदेशी आक्रमणकारियों को पराजित कर प्रेरणा दी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि देश की आजादी में हजारों वीरों ने अपनी कुर्बानी दी। इस कारण आज हम खुले में सांस ले पा रहे हैं। बलिदान देने वाले और उसकी संप्रभुता के लिए लड़ने वाले वीरों की गाथाएं इतिहास के पन्नों में छिपी हैं। इनको तलाश कर जन सामान्य के सामने लाने की जरूरत है। इससे देश का युवा वर्ग उनके पराक्रम और शौर्य से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि महमूद गजनवी का भांजा मसूद भारत पर आक्रमण किया। उसने इंदुस नदी पार करके मुल्तान, दिल्ली, मेरठ और बाराबंकी तक जीत दर्ज की। 1033 ई. में खुद सालार मसूद अपनी ताकत परखने बहराइच आया, जहां उसके विजयरथ को महाराजा सुहेलदेव ने रोका। युद्ध में मसूद बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान एलईडी वैन से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भाषण को लोगों ने लाइव देखा। स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उनकी बनाई रंगोली की सराहना हुई। इसके पूर्व जीआईसी में स्थित शहीद स्मारक पर महाराजा सुहेलदेव को पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान स्काउट, एनसीसी और एनएसए की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, सीडीओ भानू प्रताप सिंह, डीआईओएस अशोक चौरसिया, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एएसडीएम ज्ञान प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed