फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Waterlogging on the roads from being damaged sewer line

सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर जलभराव

Thu, 21 Jan 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 21 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the roads from being damaged sewer line
 बाजार सलाबत खां मोहल्ले में सत्ती माता मंदिर में जलभराव से श्रद्धालुओं के साथ साथ मोहल्ले वासियों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब तक यहां नाली व्यवस्था थी, तब तक कभी पानी नहीं लगा। लोगों ने पालिका अधिकारियों से तत्काल जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



नगर पालिका की ओर से विभिन्न मोहल्लों में अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। लेकिन सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलनिकासी की यह व्यवस्था कारगर नहीं सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन


अधिकतर मोहल्लों में अंडरग्राउंड नाली ओवरफ्लो कर रही है, जिससे पानी सड़कों के अलावा निचले इलाकों में भर रहा है। काजीपुर रोड, आलमपुर, जल्लापुर, पीरखांपुर रोड आदि मोहल्लों के बाद अब जलजमाव ने बाजार सलाबत खां मोहल्ले को भी अपनी चपेट में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी दिक्कत शिव मंदिर के समीप स्थित सत्ती माता मंदिर की है। यहां  पिछले कई दिनों से जलभराव है। इसको लेकर मोहल्ले और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

घमहांपुर की सभासद शीला देवी का कहना है कि सीवर लाइन की लेवलिंग में लापरवाही बरती गई है। पहले से ही पालिका प्रशासन से कहा जा रहा था कि लेवलिंग ठीक नहीं होने से पानी उल्टा बहेगा, लेकिन तब किसी ने एक नहीं सुनी। अब वही समस्या सामने आ गई है।



नागरिकों का कहना है कि हाल ही में सड़क बनी है, वह भी खराब हो रही है। इस बावत पालिका के सफाई निरीक्षक शैलेश ठाकुर ने बताया कि मामदेवपुर में 30 मीटर तक सीवर लाइन ध्वस्त हो गई है। उसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते शहर के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जब तक वह ठीक नहीं हो जाता तब तक दिक्कत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed