फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water was not found for one and a half week, villagers got down on the road

डेढ़ सप्ताह से नहीं मिला पानी, ग्रामीण उतरे सड़क पर

Tue, 18 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water was not found for one and a half week, villagers got down on the road
डीघ ब्लॉक के कोइरौना बाजार में सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। समाजसेवी अखिलेश पांडेय के साथ सड़क पर उतरे लोगों का कहना था कि जल निगम की तरफ से ग्रामीण समूह पेयजल योजना की एक दशक पूर्व कोइरौना बाजार में स्थापना कराकर एक दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले पांच हजार परिवारों को पाइप लाइन की सुविधा दी गई है। इस ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति आए दिन किसी न किसी तकनीकी खराबी से बंद हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि उपभोक्ता पूरे माह का राजस्व जमा करते आ रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को शुद्घ पेयजल नहीं मिल पाता है। आपरेटर से शिकायत करने पर समस्या का निदान पूरे माह तक नहीं हो पाता है। ग्रामीण क्षेत्र होने से उपभोक्ता हैंडपंप, निजी सबमर्सिबल पंप का सहारा लेकर काम चला लेते हैं, लेकिन बाजार में लगी टोटियों का लाभ दूरदराज क्षेत्र से आने वाले लोगों को नहीं मिल पाता है। लोगों ने चेतावनी दी कि तकनीकी खराबी को दूर कराकर पेयजल योजना को चालू नहीं कराया जा सका तो ग्रामीण अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर बब्बन मिश्रा, विवेक पांडेय, दिनेश यादव, अजीत यादव, राधेश्याम यादव, विकास सिंह, शिवराम यादव, कुंदन अग्रहरि, प्रेमनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने बताया कि पेयजल योजना को चलाने के लिए दो मोटरें लगी हैं। एक खराब होने पर दूसरी काम करती है। शिकायत पर एक मोटर को लगवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed