फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water supply challenge by the end of the month, many works left

माह के अंत तक जलापूर्ति चुनौती, कई काम बाकी

Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water supply challenge by the end of the month, many works left
जिले के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत कई पेयजल परियोजनाओं के कार्य कराए जा रहे हैं। जून माह के अंत तक जिले के 14 परियोजनाओं को पूर्ण कर एक लाख से अधिक लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने लक्ष्य है। इस बीच जून माह खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और अभी इन परियोजनाओं में कई काम बाकी हैं। इससे इस महीने के अंत तक काम पूरा करा पाना कार्यदायी संस्थाओं के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि काम समय से पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन

जल निगम की 35 समूह पेयजल परियोजनाओं की हालत खराब होने, तटवर्ती क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता में कमी आने पर केंद्र सरकार की तरफ से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना प्रस्तावित की गई है। योजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरा करने के लिए विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से औराई, डीघ, ज्ञानपुर, सुरियावां, अभोली, भदोही ब्लॉक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की निगरानी के लिए प्रदेश और जिले स्तर पर जल समितियों का गठन कराकर नोडल तैनात किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन 14 परियोजनाओं को जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, उनमें अभी ओवरहेड टैंक, कुछ में कनेक्शन, स्टार्टर लगाने आदि संबंधी कार्य बाकी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद का कहना है कि 14 परियोजनाओं के तहत अभोली, ज्ञानपुर, डीघ ब्लॉक में कार्य चल रहे हैं। परियोजनाओं के तहत 3500 परिवारों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। जून माह के अंतिम सप्ताह तक जलापूर्ति होने लगेगी। उधर, अभी कई परियोजनाओं में जमीन संबंधी विवाद के कारण पेच फंसा है। जहां सीमांकन होने के बाद अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका है। उधर, डीएम आर्यका अखौरी ने मंगलवार को संपन्न हुई समीक्षा बैठक में जमीन संबंधी विवाद के कारण परियोजनाओं का निर्माण शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजनाओं में पैदा हुई अड़चन को दूर करने के लिए एडीएम एसके मिश्रा को जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण टीम का नोडल तैनात किया है। एडीएम टीम के साथ विवादित मामलों का निस्तारण कराकर रुके कार्यों को शुरू कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed